एलन मस्क की लाइफस्टाइल जाने

" दुनिया के सबसे अमीर आदमी   एलन मस्क की लाइफस्टाइल।"


👩आज के दौर में कौन अमीर नहीं बनना चाहता? कौन पैसे नहीं कमाना चाहता? लेकिन क्या पैसे कमाना इतना आसान है? पैसे कमाने के लिए हम दिन-रात मेहनत करते हैं, तब जाकर कहीं चंद पैसे हमें मिल पाते हैं। लेकिन क्या आप एलन मस्क के बारे में जानते हैं? जी हां, वहीं एलन मस्क जो मौजूदा समय में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इन दिनों उनकी चर्चा हर तरफ है, हर कोई जानना चाहता है कि उनके पास कितनी संपत्ति है। आखिर उनकी लाइफस्टाइल कैसी है। तो चलिए हम आपको एलन मस्क के बारे में बताते हैं, जिनसे आप उनके बारे में काफी कुछ जान पाएंगे।

👩दुनिया के कई अमीर व्यक्ति हर दिन लाखों-करोड़ों की कमाई करते हैं, लेकिन साल 2020 में एलन मस्क ने हर किसी को उस वक्त हैरान कर दिया, जब उन्होंने एक महीने में 94,500 करोड़ रुपये कमा लिए। ब्लूमबर्ग ने जो आंकड़े जारी किए थे, उसके मुताबिक एलन की कंपनी टेस्ला के शेयर में 86 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई थी। इसके बाद एलन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। जहां साल 2020 की शुरुआत में एलन मस्क दुनियाभर के अरबपतियों की सूची में 45वें पायदान पर थे, वहीं मौजूदा समय में वो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट में नंबर वन पर हैं।


👩एलन दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, और ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, एलन का रियल टाइम नेटवर्थ लगभग 10 बिलियन डॉलर घट गया है। लेकिन अब भी उनकी संपत्ति 190 डॉलर के आसपास है, जिसके कारण वो अब भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में पहले स्थान पर काबिज हैं। वहीं, 188 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ अमेजन के सीईओ जेफ बोजोस दूसरे पायदान पर काबिज हैं।


👩इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली टेस्ला के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं. उन्होंने अमेजन के जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया है. एलन मस्क की नेटवर्थ 188.5 अरब डॉलर से अधिक हो गई है. अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की नेटवर्थ 187 अरब डॉलर है.

टेस्ला के शेयर प्राइस में लगातार तेजी जारी है और इस वजह से मस्क दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं.



👩इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के 49 साल के मालिक एलन मस्क अब दुनिया के सबसे अमीर इंसान हो चुके हैं. उन्होंने ब्लूमबर्ग की ओर से जारी की जाने वाली अरबपतियों की सूची में अमेजन के जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया है. इस सूची में 500 अरबपति शामिल हैं. अमेजन के मुखिया जेफ़ बेजोस साल 2017 से दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए थे.






👩पिछले साल से टेस्ला के शेयरों में आठ गुना से अधिक की वृद्धि हुई है जिसके चलते मस्क की संपत्ति में बेतहाशा बढ़ोतरी दर्ज की गई है. शेयरों में भारी उछाल के साथ ही टेस्‍ला दुनिया की सबसे मूल्‍यवान कार निर्माता कंपनी बन गई है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक कार निर्माता कंपनी टेस्‍ला में एलन मस्‍क की 20 फीसदी हिस्सेदारी है, इसके चलते मस्‍क को 42 अरब डॉलर का लाभ हुआ है.

👩दिलचस्प तथ्य यह है कि जब पूरी दुनिया कोरोना संकट के चलते इकनॉमिक स्लोडाउन से जूझ रही है, मस्क की नेटवर्थ की नेटवर्थ में लगातार वृद्धि जारी है. पिछले 12 महीने में मस्क की नेटवर्थ 150 अरब डॉलर बढ़ गई है. लगभग 27 अरब डॉलर मूल्य के साथ 2020 की शुरुआत करने वाले मस्क को साल 2021 की शुरुआत में ही दुनिया के सबसे अमीर शख्स का ताज मिल गया है.





टिप्पणियाँ

Alan musk

एमएस धोनी की जीवनी हिंदी में