सुन्दर पिचाई जी की बायोग्राफी intresting story in hindi

          सुन्दर पिचाई की बायोग्राफी

          तमिलनाडु की गलियों से दुनिया की

          सबसे बड़ी कंपनी के CEO

           तक का सफ़र । 


दोस्तो हमारे लिये इससे ज्यादा गर्व की बात क्या होगी कि एक भारतीय व्यक्ति को दुनिया की सबसे बडी कंपनी googl के CEO 
 के रूप में चुना गया है ।

आखिर कुछ तो बात है हम भारतीयों में जिससे दुनिया हमारी इतनी 
दिवानी है । 

दोस्तों आज में बात करने जा रही हूँ सुन्दर पिचाई कि जिन्होनें तमिलनाडु की गलियों से लेकर गूगल कंपनी 

के CEO  बनने तक का सफ़र तय किया।


दोस्तों इस उँचाई पर पहुचना हर किसी के बस की बात नहीं है ।

 लेकिन अगर सच्चे दिल से कुछ करने की इच्छा हो तो दुनियां में 

कुछ भी असंभव  नहीं है ।



     

 जन्म: 12 जुलाई 1972, चेन्नई, तमिल नाडु

वर्क :   गूगल के निर्दिष्ट सी.इ.ओ. (मुख कार्यकारी अधिकारी)


सुंदरराजन पिचाई, जिन्हें सुन्दर पिचाई के नाम से जाना जाता है, एक वरिष्ठ टेक्नोलॉजी एग्जीक्यूटिव हैं और वर्तमान में सर्च इंजन कंपनी गूगल में प्रोडक्ट मुखिया हैं। उन्हें 10 अगस्त 2015 को गूगल का अगला सी.इ.ओ. (मुख कार्यकारी अधिकारी) चुना गया। भारत में जन्मे और आई.आई.टी. खरगपुर से बी.टेक करने वाले सुन्दराजन पिचाई ने सन 2004 में दुनिया की सबसे बड़ी सर्च कंपनी गूगल ज्वाइन किया और अपनी कड़ी मेहनत और योग्यता के बल पर कंपनी के सबसे बड़े पद के लिए चुने गए। गूगल से पहले उन्होंने एंड कंपनी में कार्य किया


जीवन परिचय 


सुंदरराजन पिचाई का जन्म 12 जुलाई 1972 में तमिल नाडु की राजधानी चेन्नई में  एक तमिल परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम रघुनाथ पिचाई और माता का नाम लक्ष्मी है। सुन्दर के पिता रघुनाथ पिचाई ब्रिटिश कंपनी ‘जनरल इलेक्ट्रिक कंपनी’ (जी.इ.सी.) में वरिष्ठ इलेक्ट्रिकल इंजिनियर थे और कंपनी के इलेक्ट्रिकल पुर्जे बनाने वाली एक इकाई का प्रबंधन देखते थे। सुंदर का बचपन मद्रास के अशोक नगर में बीता।

सुन्दर पिचाई ने अशोक नगर स्थित जवाहर विद्यालय से कक्षा 10 तक की पढ़ाई की और फिर आई.आई.टी. चेन्नई में स्थित वना वाणी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई की। इसके बाद सुन्दर ने आई.आई.टी. खरगपुर में दाखिला लिया और मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। आई.आई.टी. खड़गपुर में उनके प्राध्यापकों ने उन्हें स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से पी.एच.डी करने की सलाह दी पर सुन्दर ने एम.एस और एम.बी.ए. किया। उन्होंने स्तान्फोर्ड विश्वविद्यालय से ‘मटेरियल साइंसेज एंड इंजीनियरिंग’ में मास्टर ऑफ़ साइंस किया और पेनसिलवेनिया विश्वविद्यालय के ‘व्हार्टन स्कूल’ से प्रबंधन (एम.बी.ए.) की शिक्षा ग्रहण की।



गूगल में करियर

सुन्दर पिचाई ने सन 2004 में गूगल ज्वाइन किया जहाँ उन्हें ‘उत्पाद प्रबंधन’ और ‘नई खोजों और नए विचारों’ से सम्बंधित कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गयी। इसके तहत उन्होंने गूगल क्रोम, क्रोम ओ.एस. और गूगल ड्राइव जैसे उत्पादों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ-साथ उन्होंने गूगल मैप्स और जी मेल जैसे महत्वपूर्ण उत्पादों के ऐप्लीकेशन डेवलपमेंट में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 19 नवम्बर 2009 में सुन्दर पिचाई क्रोम ओ.एस. का प्रदर्शन किया और उसके बाद क्रोमबुक को सन 2011 में जांच व् परिक्षण के लिए उतारा गया। जांच और परिक्षण के बाद सन 2012 में इसे ग्राहकों के लिए उतारा गया। मई 2010 में पिचाई ने गूगल के नए विडियो कोडेक VP8 के ओपेन सोर्सिंग का एलान किया। गूगल के इस विडियो कोडेक ने एक नया विडियो फॉर्मेट WebM प्रस्तुत किया।

मार्च 2013 में एंड्राइड भी सुन्दर पिचाई के अंतर्गत आने वाले उत्पादों में शामिल हो गया। इससे पहले एंड्राइड का कार्य और विकास एंडी रुबिन के प्रबंधन में हो रहा था। सन 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के अगले सी.इ.ओ. (मुख कार्यकारी अधिकारी) के तौर पर सुन्दर पिचाई का नाम ख़बरों में रहा।

सुंदरराजन पिचाई को गूगल का अगला सी.इ.ओ. (मुख कार्यकारी अधिकारी) बनाने के निर्णय की जानकारी 10 अगस्त 2015 को दी गई। 24 अक्टूबर 2014 को गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज ने पिचाई को उत्पाद प्रमुख बनाने की घोषणा की थी।




लव लाइफ।     


                                                


सुन्दर पिचाई ने आई.आई.टी. खड़गपुर के कॉलेज मेट अंजलि के साथ विवाह किया। पिचाई दंपत्ति के दो बच्चे हैं।


सुंदर पिचाई की कहानी दो आत्माओं की एक साधारण कहानी है जो कॉलेज में मिले और प्यार हो गया।  यदि आप यह पहले से ही नहीं जानते हैं, सुंदर पिचाई बहुत विनम्र शुरुआत से आए थे।  वह हमेशा एक साधारण आदमी था, यहां तक ​​कि जब वह युवा था तब अपने परिवार के साथ चेन्नई में एक छोटे से फ्लैट में रह रहा था।  घर में न टीवी था और न ही कोई कार थी।  इसलिए, सुंदर पिचाई ने बहुत प्रारंभिक चरण से चीजों को महत्व देना शुरू कर दिया।  यह उनके निजी जीवन में भी फैला।

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई कॉलेज - आईआईटी, खड़गपुर में थे, जब वे अपनी भावी पत्नी अंजलि से मिले थे।  वह मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में डिग्री का पीछा कर रहा था।  आज, वे दो बच्चों, एक लड़की और काव्या और किरण नाम के अभिभावक हैं।


आज, सुंदर और अंजलि पिचाई लॉस एल्टोस हिल्स में खुशी से रहते हैं।  उनके घर को स्वैत मियर्स आर्किटेक्चरल ग्रुप के एक हिस्से रॉबर्ट स्वैट ने शानदार तरीके से डिजाइन किया है।  इतने अमीर और सफल होने के बावजूद, उन्हें अक्सर काफी लो-प्रोफाइल जीवन जीने के लिए कहा जाता है।  


अगर आपको हमारी  पोस्ट पसंद आयी है तो कृपया टिप्पणी बॉक्स में टिप्पणि दे । आप हमें हमारी email id  पर भी सम्पर्क कर सकते हैं । 👇

nikkychaudhary186@gmail.com 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Alan musk

Bill Gates success story /biography Hindi!